News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: टीएलएम निर्माण की तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 3, 2022  |  6:18 PM

910 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: टीएलएम निर्माण की तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

साखोपार/कुशीनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुशीनगर स्थान दुर्गवलिया पर शिक्षकों की तीन दिवसीय टीएलएम कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई।कार्यशाला में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के 50 शिक्षक संकुलों ने भाग लिया।प्रशिक्षित संकुल शिक्षक अपने-अपने ब्लॉकों में जाकर अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का काम करेंगे।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

मास्टर ट्रेनर राम प्रकाश पाण्डेय एसआरजी,एआरपी मानवेंद्र तिवारी,डॉ कमलेश कुमार,डॉ वेद शंकर गुप्ता,डॉ मुकेश कुमार,डॉ अर्चना सिंह के द्वारा 3 दिनों में विभिन्न सत्रों में शिक्षकों को टीएलएम बनाने के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य अमित कुमार सिंह ने कहा कि टीएलएम के माध्यम से हम पढ़ाई को रुचिकर बना सकते हैं,डायट पर जो टीएलएम निर्माण गतिविधियां संचालित की गई हैं इन गतिविधियों को स्कूली बच्चों तक पहुंचा कर शिक्षक शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बना सकते है।

आगे कहा कि अच्छा टीएलएम बच्चों को पढ़ाई के लिए आकर्षित करने के साथ उनके सिखाने की क्षमताओं में वृद्धि भी करने का काम करता हैं।इस अवसर पर प्रभात चतुर्वेदी, अरुण वर्मा, किरण लता, शिवनाथ चक्रवर्ती,सुनीता सिंह,राकेश मणि त्रिपाठी, मुकेश गौड़,विनयतोष शुक्ल, विश्वजीत सिंह, मनोज शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking