रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला थाना क्षेत्र के मुरलीछपरा गांव के पास दो बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को खोटही पुलिस ने सीएचसी नगंज पहुंचाया।
मंगलवार की शाम रामकोला थाना क्षेत्र के कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर मुरलीछपरा गांव के समीप दो बाईकों की टक्कर में एक बाईक पर सवार गोरखपुर जनपद के पीपीगंज निवासी जितेन्द्र उम्र 30 वर्ष व पवन उम्र 28 वर्ष घायल हो गये। वही दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार रामकोला थाना क्षेत्र के पगार निवासी रोहित प्रसाद उम्र लगभग 25 वर्ष भी घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर खोटही चौकी के इंचार्ज विजय शंकर सिंह और हेड कांस्टेबल राममिलन साहनी व कांस्टेबल अश्विनी यादव पहुँचे और घायलो को कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…