हाटा/कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवराज पिपरा में सोमवार की सुबह दो बच्चों की मां का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी महिला के पति ने पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव पटटन निवासी रामप्रवेश चौहान की बेटी सरिता की शादी देवराज पिपरा निवासी अनिल चौहान के साथ 12 वर्ष पूर्व हुई थी। सोमवार की सुबह 7:00 बजे जब रामप्रवेश ने पत्नी का शव फंदे से लटकते देखा तो शोर मचाने लगा जिस पर अगल-बगल के लोगों को जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई पति ने महिला का शव फंदे से उतारा और इस बात की जानकारी दोपहर बाद पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर उपनिरीक्षक चंदन प्रजापति मय फोर्स मौके पर पहुच शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। घटना के संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…
डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…
खड्डा रेलवे स्टेशन का है मामला खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे…