खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के ग्रामसभा मलहिया निवासी एक व्यक्ति को जीवित रहने के बावजूद परिवार रजिस्टर में मृत दिखाये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने बीडीओ व एसडीएम को पत्र देकर जीवित होने का प्रमाण देकर दोषी कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामसभा मलहिया निवासी महंथ पुत्र महंगू ने बीडीओ खड्डा व एसडीएम खड्डा को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि वह जीवित है, इसके बाद भी उसको परिवार रजिस्टर में मृत घोषित कर दिया गया है। महंथ ने 16 अप्रैल 2019 को जारी परिवार रजिस्टर का नकल व आधार कार्ड संलग्न कर दोषी तत्कालीन सचिव के विरूद्ध कार्रवाई करने और उसका नाम फिर से परिवार रजिस्टर में शामिल करने की मांग की है। पीड़ित व्यक्ति कार्यालयों का चक्कर लगाने को मजबूर है।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…