News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: छः सूत्रीय मांगों को लेकर सखवनिया बुजुर्ग के टोला लंगडी बाजार के ग्रामीण डीएम कार्यालय पर धरने पर बैठे ।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 21, 2021  |  12:12 PM

1,029 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: छः सूत्रीय मांगों को लेकर सखवनिया बुजुर्ग के टोला लंगडी बाजार के ग्रामीण डीएम कार्यालय पर धरने पर बैठे ।

साखोपार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आज गुरुवार को कसया तहसील क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग के टोला लंगडी बाजार के ग्रामीण इम्तियाज खान व प्रियरंजन के नेतृत्व में अपनी छः सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कार्यालय पर धरने पर बैठे हैं।जहां ग्रामीण गांव के हल्का लेखपाल को हटाने की मांग और उनके खिलाफ जांच करने की मांग कर रहे हैं।हल्का कानूनगो को तहसील कसया से हटाया जाने व उनकी जांच कराने की मांग कर रहे हैं।साथ ही गांव के लंगडी टोला बाजार में खाद गड्ढे की जमीन को किसी अन्य लेखपाल व कानूनगो से पैमाइश कराने की मांग कर रहे हैं।खाद गड्ढे की जमीन पर अवैध निर्माण करने के आरोपी के ऊपर राजस्व विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने व दंडात्मक कार्रवाई करते हुए मुआवजा वसूलने की मांग कर रहे हैं। खाद गड्ढे की जमीन पर हुए अवैध कब्जा हटवाने की भी मांग कर रहे हैं। तथा खाद गड्ढे की जमीन पर चलाए गए पक्की दीवार को तोड़ने की भी मांग कर रहे हैं।धरने में मुख्य रूप से जवाहिर मद्धेशिया,जाकिर, निकेश जायसवाल,अमरनाथ, बाबूलाल गुप्ता, गुड्डू जायसवाल, स्वामीनाथ,शंकर रामवृक्ष आदि मौजूद हैं।Kushinagar: Tola of Sakhwaniya elderly sat on a dharna at the rural DM office of Langdi Bazar, demanding six-point demands.

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking