News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही,दुकानों व घरों में घुसा पानी, हुआ भारी नुकसान

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 2, 2021  |  3:36 PM

656 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही,दुकानों व घरों में घुसा पानी, हुआ भारी नुकसान

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। पिछले चौबीस घंटे पूूर्व से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।नगर व देहात की सड़कों पर पानी लगनेे के साथ ही जल ही जल दिखाई दे रहा है।रामकोला की छब्बीस लाइन व कसया रोड सहित अन्य दुकानों व विभिन्न मुहल्लों के दर्जनों घरों में पानी घुसने से लोग त्राहि माम कर रहे हैं।दुकानदार दुकानों से भीगे सामानों को निकाल रहे हैं। हवा के बीच आयी भारी बारिश ने विद्युत आपूर्ति को भी ठप कर दिया है। जानकार लोगों का कहना है कि अक्टूबर माह में ऐसी बारिश लोगों के र्बबादी की बारिश है। पिछले दो दिनों से बारिश जमकर तांडव मचा रही है।नगर के अम्बेडकर नगर (बलुआ) में सड़कोंं व घरों में दो फीट के लगभग जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। यही हालात हैडिल रोड समेत नगर के विभिन्न मोहल्लों में निचली जमीन पर निर्मित सड़कों एवं गलियों की है।नगर व देहात क्षेत्र में जल निकासी की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने से ही यह स्थिति उत्पन्न हुई है।जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।नगर के अम्बेडकर वार्ड स्थित कासिम टेेंट हाऊस के गोदाम में चार फीट पानी लग गया है।जिससे काफी क्षति होने की आशंका है।कासिम टेंट हाऊस के मालिक रिजवान ने बताया कि टेंट हाऊस का मैट,दरी,बिजली का सामान,गद्दा डनलप,रजाई आदि कीमती सामान पानी में डूबा हुआ है।जो अब खराब हो जायेगा। लगभग दो लाख रूपये का नुुुकसान हुआ है।मूसलाधार बारिश तमाम लोगों के लिए बर्बादी का की बारिश है।

आपके लिए और..- शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking