रामकोला/कुशीनगर। रामकोला- कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर बगहा कुटी के समीप कप्तानगंज की तरफ से गन्ना लदी ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर रिहायशी झोपड़ी में घुसने के साथ ही पलट गयी।झोपडी में बांधे गये जानवर सुरक्षित बच गये।कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना पर रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेक्टर चालक को हिरासत ले ली।
रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला- कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम- रामपुर बगहा कुटी के समीप प्राथमिक विद्यालय के सामने रामनाथ कुशवाहा पुत्र फेकू कुशवाहा की रिहायशी झोपड़ी है जिसमें रामनाथ अपनी भैस को रख कर चारा खिलाते है और वही सोते भी है।रविवार को कप्तानगंज की तरफ से तेज रफ्तार में रामकोला लेकर आ रहे गन्ना लदी ट्रेक्टर- ट्राली ड्राइवर से अनियंत्रित होकर उनके झोपड़ी में घुसकर पलट गयी। जिससे झोपड़ी में बाँधी गयी भैस तथा मशीन से चारा काट रहे रामनाथ कुशवाहा और विन्द्रावती देवी को थोड़ा चोटें आई। घटना की सूचना पर वरिष्ठ एस0 आई0 रामचन्दर यादव, हे0का0 राजनाथ सिंह सहित अन्य पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंची और ट्रेक्टर चालक को थाना लायी तथा गन्ना को साफ करवाई।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…