रामकोला/कुशीनगर। रामकोला-पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की शाम को गन्ना लदा टेलर पपउर गांव के गेट के समीप पलट गया।भगवान का शुक्र रहा कि कोई जनहानि नही हुई।
प्राप्त समाचार के अनुसार एक आइशर ट्रैक्टर गन्ना लदा दो टेलर लेकर मिश्रौली से रामकोला चीनी मिल को आ रहा था कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर पपउर गांव के सामने पुल को पार करने के बाद अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर में जुड़ा गन्ना लदा टेलर पलट गया।ऊपर वाले की मेहरबानी रही कि बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गयी। गन्ना पेराई सत्र में अधिकतर देखा जा रहा है कि चालक एक ट्रैक्टर में दो टेलर पर गन्ना लोड कर चीनी मिल में जा रहे हैं जिससे हमेशा दुर्घटना का भय बना रह रहा है।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…