News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: आपदा मित्रों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 19, 2022  |  5:03 PM

875 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: आपदा मित्रों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
  • जनपद कुशीनगर से प्रथम चरण में 100 आपदा मित्रों को किया जाएगा प्रशिक्षित
  • प्रशिक्षण एसडीआरएफ लखनऊ के माध्यम से करवाया जाएगा

कुशीनगर। अपर जिला अधिकारी देवीदयाल वर्मा ने बताया की एन0डी0एम0ए0 गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदेश में कुल 25 जनपदों में आपदा मित्र परियोजना का संचालन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 10200 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया जाना है। इसके अंतर्गत जनपद कुशीनगर के 500 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया जाना है।

आज की हॉट खबर- मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं,...

उन्होंने बताया कि आपदा मित्रों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम राज्य आपदा मोचक (एस0डी0आर0एफ0) लखनऊ के माध्यम से कराया जाना निर्धारित किया गया है। परियोजना के अंतर्गत प्रथम चरण में कुशीनगर जनपद के 100 आपदा मित्रों का 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण एसडीआरएफ लखनऊ में दिनांक 03 जून 2022 से प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें तहसील खड्डा के 50 एवं तहसील तमकुहीराज के 50 चयनित आपदा मित्रों को प्रशिक्षित कराया जाएगा। आपदा मित्र दिनांक 02 जून 2022 तक लखनऊ पहुंचेंगे। प्रशिक्षण के समस्त व्यवस्था यथा ठहरने, भोजन, प्रशिक्षण संबंधी सामग्री, आवागमन हेतु व्यय इत्यादि एसडीआरएफ के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी आपदा मित्रों को एन0डी0एम0ए0 गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार इमरजेंसी रिस्पांस किट प्रदान की जाएगी जिसके अंतर्गत आपदा मित्रों का बीमा भी कराया जाएगा।

इस क्रम में आपदा विशेषज्ञ रवि प्रताप राय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बाढ़ की विभीषिका का सामना करने वाले जनपद कुशीनगर के लिए आपदा मित्र स्वयंसेवक बहुत ही उपयोगी साबित होंगे। आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा के साथ-साथ मानवीय आपदा के समय में फर्स्ट रिस्पांडर की भूमिका का निर्वहन करेंगे । प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात आपदा मित्रों की मौजूदगी से किसी भी आपदा के समय एक और बचाव और राहत कार्यों के संचालन में जिला प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा, वहीं दूसरी और प्रशिक्षित आपदा मित्र आम जनमानस को भी पूर्व जागरूक करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। उन्होनें बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त आपदा मित्रों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक

कुशीनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक
मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न…

पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा…

पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 
पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोघरा निवासी मन्तोष शर्मा ने राजनिति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking