News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: सेना भर्ती के लिए दौड़ लगा रही छात्रा की दर्दनाक मौत, चार पहिया वाहन ने रौंदा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 10, 2022  |  6:09 PM

1,091 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: सेना भर्ती के लिए दौड़ लगा रही छात्रा की दर्दनाक मौत, चार पहिया वाहन ने रौंदा

रामकोला/कुशीनगर। कब किसकी जीवन लीला समाप्त हो जाय कोई ठिकाना नहीं है। बुधवार को भोर में रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत धर्मसमधा  गाँव के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से फोर्स में भर्ती की तैयारी कर रही एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गयी तथा उसका भाई घायल हो गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

मिली जानकारी के मुताबिक रामकोला थाना क्षेत्र के पिड़ारी खास गाँव निवासी सुनील गोंड की बेटी सपना उम्र लगभग 20 वर्ष पुलिस फोर्स में भर्ती के सपने लेकर तैयारी कर रही थी। अपने भाई किशन उम्र 18 वर्ष के साथ बुधवार को भोर में चार बजे के लगभग दौड़ लगाने के लिए निकली।दोनों दौड़ लगाते हुए थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला-पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग पर धर्मसमधा गाँव के समीप पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से रामकोला की तरफ से पडरौना की ओर जा रहा अज्ञात वाहन अनियंत्रित होकर पीछे से ठोकर मार दिया।ठोकर इतनी जबरदस्त थी युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी और उसका भाई भी घायल गया।सूचना पाकर युवती के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों ने युवती को लेकर सीएचसी रामकोला पहुंचे जहां डाक्टर ने सपना को देखते ही मृत घोषित कर दिया तथा किशन का इलाज शुरू कर दिया।परिजन दहाड़े मार रोने लगे।सूचना पाकर पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।भोर का समय होने के कारण चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking