रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम- कुसम्हां के अन्तर्गत सुकवासी टोला के समीप रामकोला – मथौली सम्पर्क मार्ग पर मोटर साईकिल सवार मुन्ना सिंह को अनियंत्रित ट्रक ठोकर मार कर रौद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गयी।सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
थाना क्षेत्र के ग्राम- कुसम्हां टोला सुकवासी निवासी मुन्ना सिंह पुत्र स्व0 लल्लन सिंह उम्र 35 वर्ष अपने बाइक से मथौली की तरफ जाने के लिए निकले अभी वे गांव के समीप ही अन्धे मोड़ पर
पहुंचे थे कि रामकोला की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गयी।स्थानीय लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे।ट्रक चालक ने ट्रक लेकर फरार होने की कोशिश की लेेेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया।
किसी ने घटना की जानकारी रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय को दी।थाना प्रभारी तत्काल मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये।पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले ली।
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…
कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…