News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: खड़ी कन्टेनर में ट्रक ने टक्कर मार कर पलटी खलाशी घायल, राहत में जुटी पुलिस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 1, 2021  |  8:04 AM

477 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: खड़ी कन्टेनर में ट्रक ने टक्कर मार कर पलटी खलाशी घायल, राहत में जुटी पुलिस

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। तरयासुजान थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग 28 बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास आज भोर में खड़ी कन्टेनर ट्रक में उत्तरप्रदेश के तरफ से बिहार की तरफ जा रही आलू लदी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार कर बीच हाइवे में पलट गई, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया, लेकिन स्थानीय पुलिस के कड़े मशक्त के बाद ट्रक खलाशी को जहाँ बाहर निकाला जा सका, वही परिगमन बहाल हो सका।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार के सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास उत्तरप्रदेश के तरफ से आलू लदी ट्रक बिहार के तरफ जा रही थी,जिसके चालक उमेश यादव पुत्र जोगी राय निवासी धानिटोल थाना वरिहार जिला सीता मढ़ी की झपकी आ गयी,और वह बहादुरपुर चौकी के पास खड़ी कन्टेनर ट्रक में जोरदार टक्कर मार कर पलट गई,जिसमे चालक फंस गया, और कराहने लगा, चौकी पर निगरानी दे रहे सिपाही पंकज यादव इसकी सूचना चौकी प्रभारी धनन्जय राय को देते हुए ट्रक में फंसे खलाशी को निकालने के जुगत में लग गए, सूचना मिलते ही बिना देर किये चौकी प्रभारी धनन्जय राय, हेड कांस्टेबल बिजली सिंह, सिपाही विरेन्द्र सिंह,रितेश यादव,सन्दीप यादव,विलाश यादव को साथ लेकर बड़ी मशक्त के बाद दो ट्रको के बीच मे फंसे खलाशी हंसा कुमार पुत्र अज्ञात निवासी सिटिनिया थाना खुसन्द जिला सीतामढ़ी को बाहर निकाल कर उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज भेजा, जहाँ उसकी हालत ठीक है, उसकी दोनों पैर जो दबे थे, उसी में ज्यादे चोट है।

घटना में दोनों ट्रको को भारी क्षति है,वही आलू हाइवे पर बिखरा है जिसकी हिफाजत पुलिस करती हुई बन्द आवागमन शुरू करने में लगी है। हाइवे को वनवे कर दिया गया है, ट्रक को खड़ा करने के लिये पुलिस टीम टोल प्लाजा के मदद से लगी है।

समाचार लिखते समय तक ट्रक अभी सड़क पर ही था,चौकी प्रभारी अपने टीम के साथ राहत में जुटे हुए थे।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking