News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar/कुशीनगर: पढ़ने गया बारह वर्षीय बालक विद्यालय से नही आया वापस,परिजनों ने दर्ज कराई मुकदमा! कार्यवाही में जुटी पुलिस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 9, 2021  |  7:54 PM

865 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: पढ़ने गया बारह वर्षीय बालक विद्यालय से नही आया वापस,परिजनों ने दर्ज कराई मुकदमा! कार्यवाही में जुटी पुलिस

पडरौना/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया निवासी एक स्वर्ण व्यवसायी के 12 वर्षीय पुत्र के विद्यालय से पढ़कर वापस नहीं आने पर परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। बालक के लापता होने की सूचना पर पुलिस मुकदमा दर्ज तलाश में जुटी है।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

थानाक्षेत्र के नेबुआ रायगंज के मूल निवासी हरिओम वर्मा थानाक्षेत्र के ही नौरंगिया में घर बनाकर रहने के साथ ही नौरंगिया चौराहे पर ही स्वर्ण आभूषण की दुकान किये हैं।इनका12 बर्षीय पुत्र अभिषेक वर्मा कोटवा बाजार स्थित लालबहादुर शास्त्री सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 6 में पढ़ता है।6दिसम्बर को रोज की भांति पढ़ने गया लेकिन वापस नहीं लौटा।परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पुलिस को तहरीर देकर हरिओम वर्मा द्वारा बताया कि उनका कुछ लोगों से जमीनी विवाद है।

आशंका है कि उन्ही लोगों द्वारा उनके पुत्र अभिषेक का अपहरण कर लिया गया है और हत्या किए जाने की सम्भावना है।तहरीर मिलने पर पुलिस सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज बालक के मित्रों और अध्यापकों से जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।विद्यालय के शिक्षक और सहपाठियों ने बताया कि अभिषेक बहुत कम ही विद्यालय आता था।प्रभारी थानाध्यक्ष रामनारायण दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल किया जा रहा है शीघ्र ही बालक को बरामद कर लिया जायेगा।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking