News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: कार एक्सीडेंट में दो सगे ममेरों भाईयों की मौत, पसरा सन्नाटा

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 7, 2022  |  11:05 AM

1,090 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: कार एक्सीडेंट में दो सगे ममेरों भाईयों की मौत, पसरा सन्नाटा
  • सड़क हादसे में कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भड़सर निवासी अभिषेक सिंह की हुई मौत

कुशीनगर। पिपराइच थाना क्षेत्र के भलुही गांव के पास नहर पटरी पर बुधवार की रात में तेज रफ्तार से आ रही कार की पेड़ में जोरदार टक्कर हो गई। कार में सवार छह लोगों को चोटें आयी। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया जा रहा था कि इसमें ममेरे भाइयों ने रास्ते मे दम तोड़ दिया, जबकि चार का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भड़सर गांव निवासी अभिषेक सिंह पुत्र रूद्रप्रताप सिंह 36 वर्ष भिसवां निवासी वीरेंद्र सिंह के घर रिश्तेदारी में गये हुए थे। शाम को घर पर ही भोजन बन रहा था। इसी बीच वीरेंद्र सिंह के पुत्र भाजपा नेता राहुल सिंह के साथ सभी लोग कार में सवार होकर छह युवक भटहट घूमने चले गए। रात में वापस आते समय भलुहीं गांव के पास नहर पटरी के किनारे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। जिसमें राहुल सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी भिसवां (28) व उनके मामा के लड़के अभिषेक सिंह पुत्र रूद्र प्रताप सिंह (36) वर्ष निवासी भड़सर थाना कप्तानगंज ने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। अभिषेक सिंह गीडा में स्थित एक इंस्टिट्यूट में शिक्षक थे।

वहीं वीरेंद्र सिंह के दूसरे पुत्र आनंद सिंह (30), अभिलाष सिंह पुत्र रुद्र प्रताप सिंह (32) वर्ष निवासी भड़सर थाना कप्तानगंज, ओम सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह (24) निवासी भिसवां, थाना पिपराइच व विशाल सिंह पुत्र शैलेंद्र सिंह (18) सिधावल थाना पिपराइच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल अभिलाष सिंह पुत्र रुद्र प्रताप सिंह मर्चेंट नेवी में इंजीनियर है। एक माह पहले ही उनकी शादी हुई है। घायलों का इलाज शहर के निजी अस्पतालों में चल रहा है। दो नौजवान ममेरे भाइयों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में मातम सा पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मौत के सदमें से उबर नहीं पा रहे हैं परिजन व रिश्तेदार: सड़क हादसे में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भड़सर निवासी अभिषेक सिंह व उनके ममेरे भाई राहुल सिंह की मौत से परिजन व रिश्तेदारों में गम पसरा हुआ है। सभी होनहार युवकों के मौत को लेकर गमगीन है। रिश्ते के दोनों घरों पर मृतकों के शोक संवेदना में आने जाने वाले का तांता लगा हुआ है। गुरुवार की शाम शव पोस्टमार्टम से आने के बाद शवों का दाह संस्कार कर दिया गया।

और शोक संवेदना ब्यक्त की: विधायक पिपराइच महेन्द्र पाल सिंह समेत जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख अलग अलग राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता गण एवं दूर-दूर से पहुंचे उनके घनिष्ठ एवं अति प्रिय दीनानाथ सिंह, गिरजानंद सिंह, प्रदीप सिंह, रविंद्र सिंह, विजय सिंह, संतोष सिंह, बृजेश मल्ल, रवि गुप्ता, विशाल सिंह, सूरज राजभर, हिमांशु प्रताप मिश्र, योगेंद्र यादव, हिमांशु शुक्ला, अविनाश सिंह, मुकेश सिंह आदि ने मृतको के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त किया।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking