News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: नहर में डूब जाने से दो बच्चे लापता, प्रशासन एवं ग्रामीण खोजबीन में जुटे

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 19, 2023  |  4:55 PM

165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: नहर में डूब जाने से दो बच्चे लापता, प्रशासन एवं ग्रामीण खोजबीन में जुटे WhatsApp
Responsive image
  • नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गडहियां बसंतपुर गांव के हैं दोनों बच्चे
  • ऋषि पंचमी पर घर की महिलाओं के साथ स्नान के लिए निकले थे घर से
  • एसडीएम आशुतोष, सीओ संदीप वर्मा, एसएचओ अतुल श्रीवास्तव घटना स्थल पर मौजूद

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के गडहियां बसंतपुर गांव के दो बच्चे गांव के समीप से बह रही नहर में नहाते समय डूब जाने से लापता हो गए हैं। घटना सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है। दोनों लड़के अपने घर की महिलाओं के साथ ऋषि पंचमी पर्व पर नहर पर पहुंचकर स्नान एवं पूजा पाठ के लिए गए हुए थे। मौके पर खड्डा एसडीएम आशुतोष, सीओ संदीप वर्मा एवं नेबुआ-नौरंगिया एचएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ ग्रामीणों की मदद से नहर में लापता बच्चों के खोजबीन में जुटे हुए हैं।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

मंगलवार के दिन ऋषि पंचमी पर्व के कारण गांव में महिलाएं ब्रत व उपवास रखती हैं और नदी, तालाब, नहर आदि जगहों पर जाकर स्नान आदि करती हैं। इसी पर्व को लेकर नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के गडहियां बसंतपुर में रामकृपाल राव एवं रमोद मद्धेशिया के परिवार की महिलाएं (एकडंगा रेगुलेटर से कौवासार के लिए निकली नहर) पर स्नान आदि करने गईं हुई थी। इसी दौरान नहर के किनारे नहाने के दौरान रामकृपाल राव का 15 वर्षीय इकलौता पुत्र विपिन राव और उसी गांव के रमोद मद्धेशिया का 8 वर्षीय इकलौते पुत्र आर्यन नहर में फिसलकर गहरे पानी में चले गए। जब तक महिलाएं कुछ कर समझ पातीं, पानी के बहाव में दोनों डूबकर लापता हो गए। महिलाओं के शोर पर लोगों की भीड़ जुट गई और गांव के तैराक, गोताखोर लोग पानी में बच्चों को ढूंढने लगे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

सूचना मिलते ही नेबुआ-नौरंगिया एचएचओ अतुल श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जाल के सहारे खोजबीन शुरू कराई और सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर खड्डा एसडीएम आशुतोष, सीओ संदीप वर्मा सिंचाई विभाग से नहर में पानी कम कराने का निर्देश देते हुए एसडीआरएफ टीम को खोजबीन के लिए बुलाया जा रहा है। मौके पर सभी लोग लापता बच्चों के खोजबीन में जुटे हुए हैं। दोनों परिवारों में पर्व की खुशियां गम में बदल गई हैं। इकलौते पुत्रों के नहर में डूबकर लापता होने से परिजन दहाड़े मारकर करुण क्रंदन कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक अभी लापता बच्चों का पता नहीं चल सका है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking