जटहां बाजार/कुशीनगर। शनिवार की देर 6:45 शाम अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जटहां बाजार थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना के बाद मृतक के परिजन और गांववाले आरोपी के दरवाजे पर शव रखकर हंगामा भी किए। एसओ ने समझाकर लोगों को शांत कराया।
खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार में शनिवार शाम करीब सात बजे भुजौली (पूरब टोला) निवासी रामसंवारे यादव (55) सड़क पार कर रहे थे तभी नेबुआ नौरंगिया की तरफ से आ रही बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक व ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।
उधर, कटाई भरपुरवा गांव का 25 वर्षीय रोहित नाम का युवक करीब सात बजे गन्ना क्रशर पर काम करके साइकिल से वापस अपने घर जा रहा था। गांव के गुर्जहवा टोले पर सामने से तेज गति से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। घटना की जानकारी होने के बाद मुसहर समाज सहित अन्य लोग आक्रोशित हो गए और शव को उठाकर आरोपी के दरवाजे पर रखकर हंगामा करने लगे। सूचना पर एसओ रामचंद्र राम पहुंचे और नाराज लोगों को समझाकर शांत कराया।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…