कुशीनगर । सोमवार को पुलिस महकमे से दो पुलिसकर्मियों की सेवा मुक्ति हुई,जिनको भब्य विदाई समारोह आयोजित कर विदाई किया गया।
बता दे की सोमवार को जनपद कुशीनगर में तैनात दो पुलिसकर्मी, क्रमश: उप निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक रुदल तिवारी अपनी-अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया हुआ। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा उपरोक्त सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को अंग वस्त्र, माल्यार्पण, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके सुखमय जीवन व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई, तत्पश्चात सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा सम्मानपूर्वक विदा किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रुपेश कुमार, पीआरओ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण मौजूद रहे।
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…