News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भाजपा को मतदान करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Mar 8, 2022  |  8:39 AM

1,528 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा को मतदान करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े

कसया/कुशीनगर। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग के खान टोले में एक यादव मतदाता और उसके परिवार के एक महिला सदस्य को गांव के एक दूसरे वर्ग के परिवार ने केवल इसलिए बुरी तरह मारपीटकर घायल कर दिया कि उन्होंने भाजपा पार्टी को वोट दिया था।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

पीड़ित राम भरोसा यादव पुत्र बंता यादव ने थानाध्यक्ष कुबेरस्थान को दिये गये तहरीर में कहा है कि बीते 4 मार्च की शाम 6 बजे उनके गांव के निवासी अजमुल्लाह खान व उनके पुत्र अब्दुल बसर गोलबन्द होकर लाठी डण्डों के साथ उनके दरवाजे पर आ गये और गाली देते हुए कहे कि क्यों तुम हमारे विपक्ष के पार्टी को वोट दिया है।मेरे विरोध करने पर वे लोग मुझे लाठी डंडों से पीटने लगे।मुझे बचाने आयी मेरी भाभी गुलइची को भी बुरी तरह मारापीटा।राम भरोसा के सर पर गम्भीर चोटें हैं।

इनकी तहरीर पर कुबेरस्थान थाने में पुलिस ने उक्त अजीमुल्लाह खां और उनके पुत्र अब्दुल बसर के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 18/22 अन्तर्गत धारा 323,504, 506 व 452 भादवि में दर्ज कर लिया है और उसकी विवेचना जारी है।गांव में इस बात को लेकर तरह -तरह की चर्चाएं जारी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking