News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 21, 2021  |  6:36 PM

558 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अडडा ) । तेज रफ्तार आ रही कार की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गये। घटना देख राहगीरों ने दोनों घायलों को हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां पर एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल होने पर डॉक्टर ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। वहीं कार चालक ने कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

बृहस्पतिवार की सुबह हाटा नगर पालिका के वार्ड नम्बर 10 अंबेडकर नगर के16 वर्षीय विपिन अपने 14 वर्षीय दोस्त विवेक के साथ नगरपालिका के वार्ड नंबर 1 परागपुर अपने मौसी के वहां जा रहा था कि उसी दौरान गौरी बाजार के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार की चपेट में दोनों युवक आ गये। घटना देख आसपास के लोग जुट गये और दोनों घायलों को हाटा सी एच सी पहुंचायें,जहां पर विपिन की मौके पर मौत हो गई और विवेक को गंभीर हालत देखकर डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया। विवेक को परिजन गोरखपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही विवेक ने भी दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया और दोनों शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष मोहन वर्मा ने परिवार को ढाढस बढ़ाते हुए हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking