News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड बनाये जाने संबंधित बैठक सम्पन्न की गयी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 13, 2022  |  9:09 PM

521 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड बनाये जाने संबंधित बैठक सम्पन्न की गयी

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाये जाने संबंधित बैठक कार्यालय कक्ष में सम्पन्न की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा कुछ अंत्योदय कार्ड लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का डेमो भी किया गया व लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

विदित हो कि प्रदेश में 15 सितम्बर से 30 सितम्बर 2022 तक आयुष्मान पखवाड़े की शुरुआत हो रही है। इसके अंतर्गत एक विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से लाभान्वित हो सके।जिलाधिकारी महोदय द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु जनपद के सभी ग्राम पंचायतों हेतु बनाई गई रणनीति के अनुसार सभी तहसील सभागार में आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु वर्क शॉप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया की आशाओं के द्वारा अपने एंड्राइड मोबाइल पर फेस ऑथेंटिकेशन ऐप को डाउनलोड कर लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे।उन्होनें बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो के साथ साथ शहरी क्षेत्रों में भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। उक्त कार्यो की दैनन्दिन समीक्षा भी होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाये जाने में जनपद को शत प्रतिशत संतृप्त करना है। सभी संबंधित उपजिलाधिकारीगणो द्वारा उक्त कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार जिला पंचायती राज अधिकारी अभय यादव जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष गुप्ता व सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking