News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अलाभित समूह व दुर्लभ बच्चों के नामांकन में बृद्धि के लिये कार्यशाला का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 13, 2022  |  7:32 PM

903 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अलाभित समूह व दुर्लभ बच्चों के नामांकन में बृद्धि के लिये कार्यशाला का आयोजन

कुशीनगर। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों के नामांकन में वृद्धि कराए जाने हेतु कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

उक्त आयोजन की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल ने की तथा मुख्य अतिथि के रुप में माननीय सांसद विजय दुबे उपस्थित थे। इस अवसर पर माननीय सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि इस समस्त शिक्षा अभियान में निर्बल और दुर्बल वर्गों को जोड़ा जाना चाहिए। मजबूत साक्षरता प्रतिशत जिस भी राष्ट्र में रहा है उस राष्ट्र की मजबूती का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि मजबूत नींव पर ही मजबूत इमारत की संकल्पना की जा सकती है। प्राथमिक विद्यालयों में उन्होंने निशुल्क स्कूल ड्रेस, मिड डे मील, उच्च गुणवत्ता परक शिक्षा का उल्लेख करते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में नई पौध को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा सकता है। उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों तथा अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा हम अपने कर्म को एक धर्म के रूप में ले। उन्होंने बताया कि अपनी-अपनी जिम्मेवारी सब को समझना पड़ेगा। इन जिम्मेदारियों को गंभीरता से समझें। अभियान के प्रचार-प्रसार की जरूरत है।कार्यशाला को संबोधित करते हुए मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल ने बताया कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। देश का भविष्य उज्जवल हो, नागरिक अच्छे हो इसके लिए बच्चों को शिक्षित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में लगे लोगों का हार्दिक अभिनंदन है तथा अभियान में जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

सभा को संबोधित करते हुए मा0 विधायक पडरौना मनीष जायसवाल ने बताया कि अभियान का प्रचार प्रसार होना चाहिए। जागरूकता फैलाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले स्तर पर एक काउंटर की स्थापना होनी चाहिए जहां इस प्रकार के अभियान, कार्यक्रमों की सूचना व आम आदमी को इस क्षेत्र के संदर्भ में जागरूक किया जा सके। योग्य बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान किया जाना चाहिए। उन्होंने निजी विद्यालय के प्रबंधक/प्राचार्यों से अपील भी की कि इस महा योजना को सरकार की मंशा के अनुसार अनुसार चलाने का कष्ट करें।

सभा को संबोधित करते हुए मा0 विधायक हाटा मोहन वर्मा ने बताया कि 2009 से ही अधिनियम लागू है और कहीं ना कहीं कमियां हैं जिससे यह अभियान जनमानस तक नहीं पहुंच सका है । उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान चलाएं, रैली निकाले। निजी विद्यालय के प्रबंधक भी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने में आगे आएं। निशुल्क शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने इस प्रकार की कार्यशाला के आगे भी आयोजन किए जाने की बात की।
कार्यशाला में उपस्थित मा0 विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र कुशवाहा जी ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हुआ है और इस क्षेत्र में और भी कार्य किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि शिक्षक समाज का निर्माण करते हैं और हमारा दायित्व है कि स्कूल चलो अभियान के माध्यम से बच्चे व माता-पिता को बच्चों को स्कूल भेजने हेतु प्रेरित किया जाए। छोटे बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से उनकी मातृभाषा में शिक्षा देने का प्रयास हो रहा है। कार्यशाला आयोजित किए जाने का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि आपसी संवाद के माध्यम से जागरूकता पैदा करें और इस तरह की कार्यशाला का आयोजन होते रहना चाहिए। सरकार की नीतियों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाना चाहिए तभी उसका समुचित लाभ मिलेगा।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने बताया कि यह कार्यशाला जनप्रतिनिधि एवं सरकारी अधिकारी गणों का संगम है। दोनों के सहयोग से शिक्षा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने विकास व राजनीति के क्षेत्र में कुशीनगर को नंबर एक जिला बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति के अंदर सेवा भाव होना चाहिए। सरकार की मंशा के अनुसार कार्य होना चाहिए । शिक्षा एक पुनीत कार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि होनहार छात्र के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। हम सब मिलकर अपनी अपनी भूमिका के अनुसार कार्य करें तभी कुशीनगर जनपद शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल बनेगा। इस अवसर पर साबिरा फाउंडेशन दिल्ली से भी प्रतिनिधि आए थे जिन्होंने वेबसाइट http://rte25.upsdc.gov.in/ की जानकारी देते हुए प्रवेश की प्रक्रिया के संदर्भ में विस्तार से अपना प्रस्तुतीकरण दिया।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, कुशीनगर विधायक प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र लाल श्रीवास्तव, हाटा प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, तमकुहीराज प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू राय, सुकरौली प्रमुख प्रतिनिधि महेश पासवान, नेबुआ प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, डी0 डी0 ओ0 आर0 एस0 गौतम, उप जिला अधिकारी गण, निजी विद्यालय के प्राचार्य व प्रबंधक गण तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking