कसया/कुशीनगर। भगवान बुद्ध की धरती कुशीनगर मे 5 दिसंबर को अपना दल एस की विजय रैली जनसभा हुई थी, जिसमे अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विशाल जनसभा को सम्बोधित की थी और इस जनसभा मे भारी भीड़ जुटी थी
केंद्रीय मंत्री ने इस सफल रैली जनसभा से प्रभावित होते हुए शनिवार को एक बैठक में कुशीनगर में ऐतिहासिक रैली करने के लिए जिलाध्यक्ष कुशीनगर अपना दल एस विनोद पटेल को अपने हाथो से सम्मानित कियाl सम्मानित हुए जिलाध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि इस सम्मान से मेरा जीवन धन्य हो गया और मेरा पूरा जीवन तब धन्य होगा जब बहन अनुप्रिया पटेल मुख मंत्री या प्रधान मंत्री बनेगी l
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सम्मानित हाथो सम्मानित होने पर अपना दल एस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पटेल को बधाइयाँ और शुभकामनायें दी है l
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवां गांव के बेलही टोले में शनिवार की देर…
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…