खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकासखंड के ग्राम सभा परशुरामपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर तैनात एक शिक्षक की अनुपस्थिति में भी बन गयी हाजिरी जबकि स्कूल से रहे नदारद। मास्टर साहब ने छुट्टी का कोई अप्लीकेशन भी नहीं दिया। मामले की जानकारी होने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने जांच कर कार्रवाई की बात की है।
नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय परशुरामपुर में शिक्षक मेराज हुसैन इद्रीशी तैनात हैं। बताया जा रहा है कि ईद की छुट्टी में वह घर गये थे। अगले दिन 4 मई को स्कूल था लेकिन उनकी उपस्थिति विद्यालय में नहीं हुई लेकिन विद्यालय की उपस्थिति पंजिका में वह हाजिर रहे। किसी साथी शिक्षक ने उनकी हाजिरी बनाकर उपस्थिति पंजिका अपडेट कर दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक विलास जायसवाल ने शिक्षक के गैरहाजिर की बात तो कबूल की लेकिन हाजिरी कैसे बनी इस बात पर कन्नी काट गये। मामला उजागर होने पर नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने कहा कि पूरे मामले को संज्ञान में लिया गया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
अनुपस्थित शिक्षक की बन गयी हाजिरी pic.twitter.com/06HeJUdcCC
— News Addaa (@news_addaa) May 5, 2022
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…