News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर:  पीसीएफ सेवा केंद्र पर अधिक मूल्य लेकर बेचा जा रहा है यूरिया 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 15, 2023  |  8:44 AM

594 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर:  पीसीएफ सेवा केंद्र पर अधिक मूल्य लेकर बेचा जा रहा है यूरिया 
  • जिला क़ृषिअधिकारी के अनुसार यूरिया के साथ नैनो यूरिया लेने की कोई बाध्यता नहीं l  
  • केंद्र पर सचिव की जगह कोई और बैठ कर बेच रहा उर्वरक 

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र  के शिवपुर बुजुर्ग में संचालित एक  पीसीएफ सेवा केंद्र पर सचिव की जगह किसी और व्यक्ति  द्वारा बैठ कर  अधिक मूल्य पर उर्वरक बेच कर धनउगाही किया जा रहा है।जिसका वीडियो बनाकर एक किसान ने वायरल कर दिया है।

आपके लिए और..- खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला,...

जिसमें सचिव की जगह कोई और व्यक्ति  खाद वितरण करते नजर आ रहे हैं।किसान द्वारा एक बोरी यूरिया लेने की बात कही जा रही है,जिसपर पीसीएफ केंद्र पर मौजूद व्यक्ति  द्वारा यूरिया बोरी लेने पर उसके साथ नैनों यूरिया लेने का निर्देश दिया जा रहा है।बिना नैनों यूरिया के यूरिया की बोरी न देने की बात भी कही जा रही है।उसके बाद किसान द्वारा नैनों की कीमत पूछी जा रही है,जिसपर 230 रुपये बताया जा रहा है।नैनों यूरिया व एक बोरी यूरिया की कुल कीमत पूछने पर 510 रुपये बताया जा रहा है।जबकि सरकारी कीमत नैनों यूरिया की 225 रुपये है व यूरिया बोरी की कीमत 266.50 रुपये है।यानि कि कुल कीमत 491.50 रुपये है।यानि कि सीधे तौर पर उक्त वितरक द्वारा 18.50 रुपये की धनउगाही की जा रही है। किसान ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सिर्फ यूरिया की बोरी देने पर 300 रुपये की मांग की जा रही है।किसानों की माने तो सचिव द्वारा प्राइवेट कर्मियों को बैठाकर धनउगाही कराने का खेल वर्षों से चल रहा है।इसके पूर्व भी एक प्राइवेट कर्मी द्वारा खाद वितरण किया जाता था तो शिकायत पर हटाया गया,उसके कुछ दिनों बाद ही प्राइवेट कर्मी के रूप में रखकर सचिव द्वारा धनउगाही कराया जा रहा है।केन्द्र पर नाही स्टाक का बोर्ड है नाही रेट लिस्ट का जिससे कि कम पढ़े लिखे किसान प्राईवेट कर्मियों द्वारा बताए गए मूल्य को ही सरकारी लिस्ट समझ लेते हैं।

इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर  जिला क़ृषि अधिकारी बाबू राम मौर्य ने बताया कि  कि यूरिया के साथ नैनो यूरिया लेने की कोई बाध्यता नहीं है l अधिक मूल्य लेकर उर्वरक बेचने के मामले पर जाँच कर कार्यवाही की बात कहीं  l 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking