सपहा/कुशीनगर। कोरोना संक्रमण को लेकर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में बुधवार को ठंड के बावजूद टीका लगवाने को लेकर लोगों में उत्साह रहा।नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 3,संत गाडगेनगर के बेनुवापुर (मुसहर टोली) मे लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई।स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को क्षेत्र के मुसहर बस्ती में टीकाकरण के लिए पहुंची।वैक्सीन लगवाने के प्रति लोगों में खासा क्रेज दिखाई दिया,कोरोना टीकाकरण के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया।कुल 102 लोगों का टिकाकरण हुआ,जिसमें 15 प्लस में 11 बच्चो को प्रथम डोज दी गई व 18 प्लस में 28 को प्रथम व 62 को द्वितीय व एक को बोस्टर डोज़ दी गयी।इस दौरान एएनम पूनम यादव,संगिनी सरोज पाठक,रेखा यादव,सभासद प्रतिनिधि विनोद,लेखपाल कालिंदीकला यादव समेत मौजूद रही।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…