मो असलम/राज पाठक
कुशीनगर। विधानसभा चुनाव-2022 का बिगुल बज चुका है।विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।शनिवार शाम से ही नगर क्षेत्र से राजनीतिक दलों और राजनीतिक मंशा वाले बैनर,पोस्टर और होर्डिंग हटाने का काम शुरू हो गया।शनिवार शाम से ही अभियान चलाकर नगर के चौराहों-तिराहों पर लगे सभी बैनर-होर्डिंग उखाड़ दिए गए।कार्रवाई से न तो पीएम मोदी और सीएम योगी की होर्डिंग बच पाई और न ही सपा नेता अखिलेश यादव की।
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने राजनीतिक दलों का होर्डिंग,बैनर व पोस्टर हटवाना प्रारंभ कर दिया।पोस्टर एवं बैनर को हटाए जाने के लिए पुलिस के अलावा नगर पालिका की टीम सक्रिय हो गई व नपा कुशीनगर ने शनिवार से ही कार्रवाई शुरू कर दी।यह कार्य रविवार को भी जारी रहा व नगर पालिका द्वारा कई स्थानों पर दीवार,मकान और सार्वजिक स्थलों पर लगाए गए राजनीतिक दलों के पोस्टर,बैनर आदि हटवाए गए।नगर के प्रमुख स्थानों तहसील,गांधी चौक,ओवरब्रिज,बस स्टैड,सरकारी अस्पताल,अमिय चौक,बाजार समेत आदि स्थानों पर राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से लगाई गई होर्डिंग्स को हटा दिए गए है।
राजनीतिक दलों की विज्ञापन सामग्री को तत्परता के साथ हटवाया जा रहा है।लगभग 80 प्रतीशत बैनर पोस्टरों को हटा दिया गया है।शीघ्र ही बचे सभी बैनर पोस्टरों को हटवा दिया जाएगा– प्रेमशंकर गुप्ता, ईओ
लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…
सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…