News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: ग्राम प्रहरियों को साइकिल, सफा व टार्च देकर किया गया सम्मानित

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 6, 2023  |  8:15 PM

1,560 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: ग्राम प्रहरियों को साइकिल, सफा व टार्च देकर किया गया सम्मानित
  • एडीजी अखिल कुमार बोले : अपराध रोकने की महत्वपूर्ण कड़ी होता है ग्राम प्रहरी, इनके साथ संवाद बनाएं पुलिसकर्मी

कुशीनगर। जिले में ग्राम प्रहरी (चौकीदार) सबसे छोटी एवं महत्वपूर्ण इकाई है। जनता के बीच रहकर अपराध रोकने में इनकी भूमिका अहम है। यह जिम्मेदारी समझ कर ग्राम प्रहरियों को समय रहते सूचनाएं देनी चाहिए। उक्त बातें गुरुवार को तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर स्थित ग्राम सभा सलेमगढ़ में ग्राम प्रहरियों को साइकिल, सफा व टॉर्च वितरण के दौरान एडीजी गोरखपुर रेंज अखिल कुमार ने कही।

आज की हॉट खबर- अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16...

उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों की जानकारी सबसे पहले ग्राम प्रहरी को होती है। अगर ग्राम प्रहरी समय रहते इसकी जानकारी दें तो अपराध रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी निरीक्षक व बीट के पुलिस कर्मी ग्राम प्रहरी से संवाद बनाकर काम करें। जिले के समस्त थाना क्षेत्रों से यहाँ आये हुए ग्राम प्रहरियों को 53 साइकिल , सफा व टार्च देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी कुशीनगर धवल जायसवाल ने कहा की चौकीदारों को नई साइकिल दी गयी है। चौकीदार भी पुलिस विभाग के मजबूत अंग है। थाना क्षेत्र के गांवों में होनी वाली घटनाओं के सूचना तंत्र में चौकीदारों का अहम भूमिका रहती है। इस वजह से गांव में चौकीदारी करने और गांव से थाने तक पहुंचने में सफर को जल्द तय करने में साइकिल उनकी सहायक साबित होगी। साइकिल से उन्हें काफी साहूलित मिलेगा। इसके अलावा एसपी कुशीनगर धवल जायसवाल ने चौकीदारों को साइकिल के रख-रखाव के बारे में समझाया। कहा अब चौकीदार गांव में गश्त कर साइकिल से सीधे थाने पहुंचेंगे। साइकिल से उन्हें आसानी होगी। नई साइकिल, सफा और टार्च मिलने के बाद चौकीदारों के चहेरों पर खुशी छलक आयी।

उन्होंने कहा की रात्रि में किसी भी चौकीदार को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। वे लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहें इसलिए साइकिल व टार्च प्रदान की गई है। उन्होंने चौकीदारों से कहा कि क्षेत्र में जो भी सूचना हो उसे तत्काल पुलिस को दें। ताकि कोई घटना न घट सके और शांति व्यवस्था बनी रहे।

कार्यक्रम में आए ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी कुशीनगर ने कहा की हम सब प्रयास करे की अपनी अपनी ग्राम सभा में सीसी कैमरे अधिक से अधिक संख्या में लगवा कर प्रशासन को सहयोग करते हुए अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने में भागीदार बने।

इन चौकीदारों को मिली साइकिल

पटहेरवा थाना क्षेत्र से ठाकुर यादव, सूर्यदेव, सत्यनारायन, रामू यादव, राजाराम, मोहन, दिग्मू यादव, कोमल, तुफानी, भीमल प्रसाद, चौराखास थाना क्षेत्र से दशरथ, दिनेश यादव, श्रीकात, रामवहाल, व्यामुद्दीन, सुदामा यादव, चन्द्रगुप्त यादव, ताज मोहम्मद तमकुहीराज थाना क्षेत्र से राजेन्द्र यादव, अजीज खान, शारदा यादव, महेश, नगीना, भुलई, महेश, बिरजा, तरया सुजान थाना क्षेत्र से जितेन्द्र, खोभारी, रामचन्द्र, रामनरेश, कृपा, सवरू, चांदमति योध्दा यादव, सेवरही थाना क्षेत्र से मुन्ना अंसारी, चन्द्रिका, यासीन, सहदेव, मैनेजर, जितेन्द्र कमरूद्दीन उर्फ जोधन, अदालत विशुनपुरा थाना क्षेत्र से मोती, जनार्दन, हरेन्द्र, सुरेश प्रसाद, अनवर, रामनरेश यादव, प्रहलाद, अहमद, बरवापट्टी थाना क्षेत्र हरेश यादव, श्रीराम प्रजापति, सरल यादव को साइकिल सौंपी गयी।

इस मौके पर सांसद देवरिया रामपति राम त्रिपाठी, विधायक तमकुहीराज डा असीम कुमार राय, विधायक फाजिलनगर सुरेन्द्र कुशवाहा,विधायक हाटा, विधायक रामकोला विनय गोड, विधायक पडरौना मनीष जयसवाल, विधायक खड़ा विबेका नंद, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम चंद्र मिश्र ने एडीजी अखिल कुमार की आपरेशन त्रिनेत्र के अभियान के विषय में प्रकाश डालते हुए एडीजी के कार्यों के साथ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल की कार्यों की खूब सराहना किया।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी तमकुहीराज, क्षेत्रधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा, क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह, वीडियो सेवरही,विडियो तमकुहीराज,के अतरिक्त जनपद के कोने-कोने से ग्राम प्रधान और चौकीदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफल संचालन प्रख्यात कवि मन्नज्य तिवारी ने किया।वही कार्यक्रम को सुव्यवस्थित करने में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज राय,थानाध्यक्ष सेवरही संजय कुमार,चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनिल कुमार सिंह,उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking