साखोपार/कुशीनगर। पडरौना विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मठिया खुर्द की ग्राम प्रधान ने ग्राम सभा में खाद गड्ढे की जमीन पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
उक्त ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान रिंकी शर्मा ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में लिखा है कि ग्राम सभा मे खाद गड्ढे का गाटा संख्या 159 रकबा 0.0810 हेक्टेयर में कुछ दबंग ग्रामीण लोगों द्वारा अतिक्रमण कर ग्राम पंचायत की भूमि को जबरन कब्जा किये हुए है।जिसमें कुछ कच्चा, पक्का निर्माण कर सम्पूर्ण भूमि पर काबिज किये हुए हैं।जो पंचायत हित में नहीं है।सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारने में कठिनाई हो रही है।ग्राम पंचायत के खाद गड्ढे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाना न्यायसंगत है।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…