खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के हनुमानगंज के ग्राम प्रधान के अगुवाई में ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर हल्का लेखपाल के विरुद्ध अनियमितता का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
हनुमानगंज गांव के ग्राम प्रधान जनार्दन की अगुवाई में ग्रामीण नागेन्द्र, शैलेष, सतीश, नन्दलाल, सुभाष, कोइली, कुलदीप आदि ने सोमवार को उपजिलाधिकारी उपमा पांडेय को शिकायती पत्र देते हुए लेखपाल पर ग्रामीणों के आवश्यक कार्यों में व्यापक अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए स्थानांतरण व जांच की मांग की है। लेखपाल ने आरोप को निराधार बताया है।
इस संबंध में एसडीएम उपमा पांडेय ने बताया की प्रधान के साथ कुछ लोग लेखपाल की शिकायत लेकर आए थे, इसकी जांच करा ली जाएगी।
कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…
कुशीनगर। अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही तमकुहीराज पुलिस को एक और…
कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई,…
रील बनाती लड़की के कैमरे में कैद हुआ बाइक चोर, वीडियो वायरल होने के…