News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर:दिए पत्रक पर कार्यवाही न होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; सड़क पर अवैध तरीके से पक्का निर्माण कराने का लोगो ने लगाया आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 1, 2022  |  5:53 PM

613 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:दिए पत्रक पर कार्यवाही न होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; सड़क पर अवैध तरीके से पक्का निर्माण कराने का लोगो ने लगाया आरोप

मल्लूडीह/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत ग्राम सपहा टोला सरगटिया , वार्ड नं 3 संत गाडगे नगर सभासद राजेंद्र प्रसाद व वार्ड निवासियों ने उपजिलाधिकारी कसया को 22 अगस्त को पत्रक देकर सड़क पर हो रहे अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर कार्यवाही की मांग किया है l एक सप्ताह बीतने के बाद जब पत्रक पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तों गुरुवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया l दिये गये पत्रक में उपजिलाधिकारी को अवगत कराते हुए कहा गया है कि परशुराम पुत्र रामकेवल उक्त वार्ड निवासी जिसके नाम गाटा संख्या 1192 रकबा 0.231 हेक्टेयर भूमि दर्ज है, तथा सामने उत्तर तरफ सपहा मार्ग में पक्की सड़क है, जिस रास्ते से आम जन व निवासी आते जाते है । जिस जगह पर सड़क को तोड़कर लगभग 3 फूट तक सड़क की जमीन पर पक्का निर्माण कार्य करा लिया गया है,जिससे सड़क पर आवागमन अवरुद्ध हो गया है । इस निर्माण को तोड़वाकर सड़क को खाली कराना न्यायसंगत होगा ।

आपके लिए और..- दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में...

22 अगस्त को दिए गए इस पत्रक पर कोई न्याय्योचित कार्यवाही न होने पर गांव के जिसमे मुख्य रूप से गगन वर्मा , मनोज वर्मा , रामप्रसाद कुशवाहा , विजय कुमार वर्मा , रामनगीना वर्मा , शारदा वर्मा , दीपक वर्मा , रामेश्वर वर्मा , मदन वर्मा , शैलेश वर्मा , रामअशीष वर्मा आदि लोगो के द्वारा विरोध प्रदर्शन कर कार्यवाही न होने पर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking