News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: सादे पन्ने पर हस्ताक्षर करवाने को लेकर जिलेदार को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 19, 2021  |  7:16 PM

929 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: सादे पन्ने पर हस्ताक्षर करवाने को लेकर जिलेदार को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया व विकास खण्ड रामकोला के टेकुआटार सिधावें के बीच बहने वाली बकिया ड्रेन के साफाई के दौरान शनिवार को देर रात तक ग्रामीणों ने जिलेदार को बंधक बनाया रहा। काफी मान मनौवल व उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद कार्यवाही शून्य करने पर ग्रामीणों ने जिलेदार को छोड़ा।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

जानकारी के अनुसार सिधावें के टोला रईयापार में बकिया ड्रेन का सफाई विभाग द्वारा कराया जारहा है। जगह-जगह ग्रामीणों ने इस ड्रेन पर अतिक्रमण कर लिया था। जिससे ड्रेन के सफाई कार्य में बाधा उतपन्न हो रहा था। इसको लेकर जिलेदार ने नोटिस जारी करते हुए ग्रामीणों को अपने कार्यालय में तलब कर छतिपूर्ती फार्म भरवा दिया। बाद में ग्रामीणों ने अतिक्रमण को हटा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जिलेदार ने बंद कमरे में सादे पन्ने पर भी हस्ताक्षर करवा लिया है।

शनिवार को रईयापार गाँव में सफाई कार्य हो रहा था कि ग्रामीणों को सूचना मिली कि जिलेदार यहां आया हुआ है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुँच कर जिलेदार को देर रात तक बैठाए रहा। प्रति.सदस्य जिला पंचायत बलराम राव व गांव के सम्भ्रान्त लोगो के मान मनौवल पर जिलेदार को इस आश्वासन पर छोड़ा कि कोई भी विभागीय कार्यवाही नही होगी और न ही कोई छतिपूर्ती देना होगा। इस बात को जिलेदार ने ग्रामीणों को लिख कर दिया।

इस दौरान ग्रामवासी सुरेन्द्र, सुभाष, रामदास, जयराम, अमीन,बच्चेलाल चौहान, राहुल सिंह, रामद्यया यादव, पवन यादव,लोरिक, हीरालाल, रामकिशुन, चन्द्रबली, गिरजाशंकर, धीरेन्द्र, लक्ष्मी, रामनाथ, शिवनाथ, पारस सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking