कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के दुलदुलिया चौराहे पर मंगलवार की दोपहर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन। दुलदुलिया चौराहे से नारायणपुर, कोइलसवा बुजुर्ग को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग ठेकेदारों के लापरवाही से अधर में लटका हुआ है।
समाजसेवी संभू राय ने बताया कि यह सड़क बिहार और यूपी के जिलों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग है प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 2011-12 में सड़क बना था यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुका है राहगीर को आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है कई बार घटनाएं भी घट चुकी है विभाग की लापरवाही से यह सड़क अधर में लटका हुआ है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है रात के अंधेरे में इधर से आने-जाने में दुर्घटना का डर बना रहता है।
क्षेत्र के शंभू राय, डॉक्टर रुदल यादव, फुल मोहम्मद अंसारी, मुन्नीलाल गुप्ता, विनय चौबे, अवधेश उपाध्याय, बुंदेला चौरसिया, बृज किशोर गौड़, सुभाष गौड़, मुकेश प्रजापति, सफीक अंसारी, लूटन प्रसाद, आदि ने कहा कि इस सड़क कुछ दिनों तक मरम्मत का कार्य चला उसके बाद ठेकेदार अधूरा कार्य छोड़ कर भाग गए । आज भी यह सड़क गड्ढों में तब्दील है विभाग की लापरवाही से सड़क अधर में लटका हुआ। पीडब्ल्यूडी के जेई गोपाल राय ने बताया कि सड़क का टेंडर हो चुका है बहुत ही जल्द अधूरे पड़े सड़क का मरम्मत का कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…