News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: विवेकानंद ने धर्म को व्यवहारिक धरातल पर उतारकर तार्किक आधार प्रदान किया- डॉ0 अमृतांशु शुक्ल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 12, 2022  |  5:13 PM

646 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: विवेकानंद ने धर्म को व्यवहारिक धरातल पर उतारकर तार्किक आधार प्रदान किया- डॉ0 अमृतांशु शुक्ल

कसया/कुशीनगर। विवेकानंद के आध्यात्म में वैज्ञानिकता है वह वैज्ञानिकता धर्म को आज के समय में हमारे करीब लाती है। विवेकानन्द ने धर्म को व्यवहारिक धरातल पर उतारकर तार्किक आधार प्रदान किया। विवेकानन्द ने अपनी संस्कृति, धर्म, विश्वास व परम्परा पर गर्व करने की प्रेरणा दी। उक्त बातें बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य डॉ0 अमृतांशु शुक्ल ने स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा समकालीन परिप्रेक्ष्य में युवा : चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर आयोजित फेसबुक ऑनलाइन व्याख्यान में कही। डॉ0 शुक्ल ने आगे कहा कि युवाओं द्वारा अपने कर्म का क्या, क्यों और कैसे की दृष्टि से मूल्यांकन जरूरी है। इसके अभाव में युवा लक्ष्य केंद्रित नहीं होता और भटक जाता है। उन्होंने समाज को सम्बोधित करते हुए जोर देकर कहा कि हमें अपने बच्चों को निर्णय लेने की क्षमता विकसित करनी चाहिए। यदि बच्चों को निर्णय में भागीदार नहीं बनाया जाएगा तो उनमें जिम्मेदारी नहीं आएगी।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

इस व्याख्यान में डॉ0 रामभूषण मिश्र, डॉ0 सीमा त्रिपाठी, साधना शुक्ला, डॉ0 प्रतिभा तिवारी, डॉ0 निगम मौर्य, डॉ0 शत्रुघ्न सिंह, अभय शुक्ल, निशा पांडेय, विवेक राय, गरिमा मिश्रा, बालेंदु पांडेय, सुजाता त्रिपाठी, प्रज्ञा राय, कृष्ण कुमार मिश्र, हिमांशु त्रिपाठी, ऋषिकेश मिश्र, सीए अंजनी नंदन सिंह, अमित कुमार गुप्ता, अफजल अली, नागेंद्र सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, सत्येंद्र मिश्र, इन्द्र मिश्र, शुभम पांडेय, मयंक मणि, अभिलाषा मिश्रा सहित अधिकांश लोग जुड़े रहे। व्याख्यान के अंत में संस्थान कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 गौरव तिवारी व सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने व्याख्यान देने हेतु डॉ0 शुक्ल का एवं व्याख्यान से जुड़ने वाले सभी सहभागियों के प्रति आभार प्रकट किया।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking