कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर द्वारा कराये जा रहे जनहित के कार्यो से लोगो को सुविधा के बजाय समस्याएं पैदा कर रही है जिस पर पालिका सम्बंधित कोई कर्मी इस पर ध्यान नहीं दें रहा l विदित हो कि नगरपालिका के विस्तार के कुछ साल पहले महाराणा प्रताप मार्ग पर बने शुद्ध पेयजल पानी की टंकी लोगो की सुबिधा के लिए तैयार किया गया और जिसका कार्य बहुत ही तेजी से करते हुए कई गांवों में पाइप भी बिछा दिया गया, लेकिन जो पानी लोगो के घरों तक पहुंचना चाहिए वह पानी जगह जगह पाईप टूटने या लीकेज के कारण सड़क व नालो मे बह जा रहा है l कहीं कहीं तो यह शुद्ध पेय जल सड़क मार्गो पर जल जमाव का रूप लें लेरहा है जिसके कारण यहाँ के निवासियों और इस मार्ग से आने जाने वाले लोगो के कपडे और शरीर पानी के छिटो से गंदे और गीले हो जा रहे है जिससे लोगो के लिये आवा गमन मे मुस्किले खड़ी हो रही है l
इस तरह लोगो को मिलने वाला शुद्ध पेय जल सड़को और नालियों में बह रहा है या सड़क मार्गो पर जल जमाव हो रहा है । इस समस्या के सम्बन्ध मे यहाँ के निवासीयों का कहना है कि नपा के अधिशासी अधिकारी व कर्मचारियों को फोन कर व मौखिक रूप से कई बार अवगत भी कराया जा चूका है पर अभी तक कोई इसका समाधान नहीं हो सका है l इसके अलावा यही हाल वार्ड नं 10 शक्तिनगर का भी है और यहाँ भी लोग इसी प्रकार की समस्या से जूझ रहे है लेकिन नगरपालिका परिषद कुशीनगर द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा ।
लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…
सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…