News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar International airport News/कुशीनगर: एयरपोर्ट र्मे रेखांकित हुए मकानों को तोड़ने पंहुचा प्रशासन तो हुआ विरोध

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 3, 2022  |  5:53 PM

1,198 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar International airport News/कुशीनगर: एयरपोर्ट र्मे रेखांकित हुए मकानों को तोड़ने पंहुचा प्रशासन तो हुआ विरोध
  • भलुही मदारी पट्टी में 13 मकान हैं प्रभावित

कसया/कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर के जद मे आये भलूही मदारी पट्टी गांव के कुछ मकानों को तोड़वाने को लेकर जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे प्रशासन पुलिस बल को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने प्रभावितों से दस दिन में मकान खाली करने की मोहलत दी।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

विदित हो कि कुशीनगर एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 20 नवम्बर 2021 को उद्घाटन के बाद फ्लाइट शुरू हो गया। एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के पश्चात एयरपोर्ट विस्तार में कुछ और जमीनों को रेखांकित किया गया है जिसको एयरपोर्ट में शामिल करने के लिये प्रशासन लगा हुआ है। इसी क्रम में सोमवार को उपजिलाधिकारी कसया वरुण पाण्डेय के नेतृत्व में तहसील प्रशासन व भारी पुलिस बल भलूही मदारी पट्टी पहुंचा और पहले से निर्मित मकानों को जेसीबी लगाकर तोड़वाना शुरू किया गया कि जद मे आये मकान मालिकों और महिलाओ ने अपने मांग और शर्तो के साथ विरोध प्रदर्शन करने लगे। यह देख उपजिलाधिकारी ने विरोध कर रहे लोगों को समझाने का असफल प्रयास किया लेकिन घर की महिलाओ ने विरोध कर में खुद को घरों मे बंद कर लिया। महिलाओ के विरोध को देखते हुए महिला पुलिस बल मौके पर आयी और महिलाओ को समझाने का प्रयास की लेकिन न मानने पर उपजिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने प्रभावितों को मकान खाली करने के लिए 10 दिन की महोलत दी।

इस सम्बन्ध मे जब उपजिलाधिकारी कसया वरुण पाण्डेय से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के जद मे यहाँ 13 मकान है जो बंजर भूमि व आबादी मे निर्मित है जिसमे अंबरीश कुमार श्रीवास्तव, धनी प्रजापति, बनारसी, चोकट, सिंहासन, बच्चन, माकोन्ति, रामायण गोंड, शुभम श्रीवास्तव, नागेंद्र, अशोक, सुरेंद्र दूबे, बैजनाथ आदि का है। प्रभावितों ने कहा कि प्रशासन की करवाई उनको विस्थापित कर देगी। जिससे उनकी समस्या बढ़ जाएगी। मांग किया कि उनकी जमींन व मकान नियमानुसार ली जाय।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking