News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जब बीच सड़क पर आपस में भिड़ गई लड़कियां, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूसे! देखे वीडियो

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 4, 2021  |  8:53 PM

3,245 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जब बीच सड़क पर आपस में भिड़ गई लड़कियां, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूसे! देखे वीडियो WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। दोस्तों-रिश्तेदारों के बीच किसी बात को लेकर बहस होना लाजमी है. कई बार दोस्तों के बीच झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि वो मारपीट पर उतर आते हैं. वैसे लड़ाई-झगड़े के कई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दो लड़कियों को बीच सड़क पर एक-दूसरे के साथ लड़ते (Two Girls Fight Each Other) हुए और लात-घूसे बरसाते हुए देखा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां बीच सड़क पर एक-दूसरे के साथ भिड़ती हुई दिखाई दे रही हैं. दोनों लड़कियों के बीच इतनी जबरदस्त लड़ाई होने लगती है कि दोनों एक-दूसरे के बाल खींचकर लात-घूसे बरसाने लगती हैं.

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के एक सरकारी विद्यालय इंटर कॉलेज के छात्राओ के दो गुटों में शनिवार को झड़प हो गई। स्कूल के छुट्टी के बाद छात्राओ का दो गुट सरकारी विद्यालय परिसर से बाहर आया व दोनों गुट आमने-सामने हो गए व एक दूसरे पर टूट पड़े। स्कूल गेट के सामने रास्ते पर मारपीट करने लगे। जिसमे जमकर हाथापाई हुई। यह देख आसपास के काफी लोग जमा हो गए। झड़प के कुछ देर बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि वहीं पास में कुछ लड़कियां भी मौजूद हैं जो कुछ देर तक तमाशबीन बनकर इस झगड़े को देखती हैं, लेकिन फिर बाद में बीच-बचाव के लिए वहां पहुंचती हैं. अन्य लड़कियों द्वारा बीच-बचाव करने के बावजूद दोनों लड़कियां एक-दूसरे को नहीं छोड़ती है और हाथापाई जारी रखती हैं. इस वीडियो को देखकर हर किसी के जहन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस लड़ाई की वजह क्या है?

देखे वीडियो!

राज पाठक/न्यूज अड्डा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल
किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…

जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l
जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l

बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking