News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: मारपीट कर पति को गायब करने का पत्नी ने लगाया आरोप, पढ़े पूरी खबर!

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 19, 2022  |  7:55 PM

638 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: मारपीट कर पति को गायब करने का पत्नी ने लगाया आरोप, पढ़े पूरी खबर!

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ गांव निवासी एक युवक के ट्रेन से गोरखपुर जाते समय स्टेशन पर मारपीट कर घायल करने व अभी तक उसके लापता होने के कारण अनहोनी की आशंका का आरोप लगाते हुए पीड़ित पत्नी ने खड्डा पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में गैर जनपद के एक कस्वे से तीन युवकों को हिरासत में लेकर पुछताछ सहित कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ गाँव निवासी नागेन्द्र यादव 25 वर्ष बीते 17 अगस्त दिन बुधवार की शाम को खड्डा स्टेशन से ट्रेन से गोरखपुर मजदूरी करने निकले थे। पत्नी रंजना ने फोन किया तो पति का फोन स्विच आफ था। युवक की पत्नी रंजना के अनुसार गुरूवार की सुबह जब फोन किया तो एक अनजान व्यक्ति फोन उठाया और कहा की उसके पति को मारने- पीटने के बाद इलाज कराकर गोरखपुर भेज दिए हैं। इसके बाद उक्त युवक वीडियो काल सहित वायस काल करके रंजना से अश्लील बात करने लगा , रंजना को अकेले सिसवा में एक स्थान पर आने को कहा, अन्यथा पति को खत्म करने की धमकी दी। परिजनों संग शुक्रवार को खड्डा थाने पहुंची युवक की पत्नी रंजना ने पुलिस को तहरीर व मोबाइल नम्बर सहित अन्य डिटेल देकर मदद की गुहार लगाई। शुक्रवार को खड्डा पुलिस महराजगंज जिले के सिसवां बाजार पहुंचकर तीन युवको को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। नागेन्द्र के बृद्ध पिता स्वामीनाथ व पत्नी रंजना सहित पूरा परिवार नागेन्द्र के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। एसआई पीके सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।सिसवा से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking