News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: मुसहर समाज के उत्थान और विकास के लिए लगाया गया शीतकालीन चौपाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 26, 2022  |  7:38 PM

529 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: मुसहर समाज के उत्थान और विकास के लिए लगाया गया शीतकालीन चौपाल

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोइलसवा बुजुर्ग के मुसहर टोली में सोमवार को  एसडीएम विकास चंद के मौजूदगी में मुसहर समाज का शीतकालीन चौपाल लगाया गया। चौपाल में मुसहर समाज के उत्थान और उनके समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

न्यायिक एसडीएम विकास चंद ने कहा कि मुसहर समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।इस समाज का एक भी व्यक्ति बिना आवास, पेंशन के या सरकारी लाभ से वंचित नही रहना चाहिए। कड़ाके की ठंड में बचने की जरूरत है, आप सभी को जो भी जरूरत के सामान की सुविधाएं होगी उपलब्ध होता रहेगाl  मुसहर समाज के सरकारी सुविधाओंसे वंचित लोग जैसे आयुष्मान कार्ड ,आवास, पेंशन ,शौचालय अपने -अपने गांव के  प्रधान से मिलकर इसका प्रकिया शुरू करदे। इसके साथ ही एसडीएम श्री चंद ने  प्रधानो  को निर्देशित किया की मुसर समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा मनरेगा के माध्यम से रोजगार दिया जाए।रुदल मुसहर ने शिकायत करते हुए बताया कि हम पेंशन को लेकर कई बार बैंक गए,फिर भी ई केवाईसी की  समस्या बनी रहती है।

इस दौरान ग्राम प्रधान सोनी देवी, योगेंद्र प्रसाद, संजय यादव, दिनेश यादव,इम्तियाज अंसारी, ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल पियूष द्विवेदी, लेखपाल धनंजय पांडे, केशव यादव, बाबू सिंह यादव, विनोद शर्मा, परशुराम प्रजापति आदि ग्रामीण, प्रधान व अधिकारी मौजूद रहे l 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking