रामकोला/कुशीनगर। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।तीन दिनों से सर्दी का सितम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है और भास्कर देव भी लोगों को झलक नहीं दिये है।धूूूप न निकलने से लोगों के अंदर ठिठुरन बढ़ गयी है।सुबह से ही पूरे क्षेत्र में कोहरे की चादर तनी और ठंडी हवाएं लोगों को कंपकपा दे रही है। बढ़ी ठंड से नगर व ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घने कोहरे एवं शीतलहर की वजह से लोगों की दिन चर्या को प्रभावित किया है। लोग अपने कामकाज को छोड़कर ठंड से बचाव के लिए दिनभर अलाव के आसपास बैठे नजर आ रहे है। नेट के जरिये लिए गये जानकारी के अनुसार नीचे का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है जो आम जन को घरों में दुबके रहने के लिए मजबूर कर दिया है।लोग अलाव की जरूरत महसूस करते हुए सूर्य देेव से गुहार कर रहे है।अब सूर्य देव ही इस ठंड की कहर से लोगों को राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकते है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…