News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: महिला अधिवक्ता ने लगाया बदसलूकी का आरोप, एसडीएम व बार अध्यक्ष से की शिकायत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 6, 2022  |  5:55 PM

2,451 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: महिला अधिवक्ता ने लगाया बदसलूकी का आरोप, एसडीएम व बार अध्यक्ष से की शिकायत
  • अधिवक्ता का आरोप देर रात घर पहुँच कर लेखपाल व एसआई ने की बदसलूकी, परिजनों ने बनाया वीडियो

कसया/कुशीनगर । जनपद कुशीनगर में महिला अधिवक्ता सहित परिजनों के साथ बदसलूकी करने का मामला चर्चा में आया है । पीड़ित महिला अधिवक्ता ने पूरे घटना क्रम को लेकर एसडीएम कसया व जिला बार एसोशिएशन अध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

आपके लिए और..- शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी...

नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या-22 महन्थ अवैद्यनाथ नगर डुमरी ,सूखा टोला निवासिनी अधिवक्ता सुमन सिंह ने एसडीएम कसया व बार के अध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर हल्का लेखपाल राजन मिश्रा व एसआई रवि भूषण राय पर बदसलूकी और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। महिला ने एक वीडियो जारी कर घटना की पुष्टि भी की है। लेकिन न्यूज अड्डा इस वीडियो और आरोप से किसी तरह से सहमत नही है और नहीं इस आरोप और विडियो को पुष्ट करता है। तहसील दिवस में अधिवक्ता द्वारा दिए पत्र में कहा गया है कि उसका संतोष व राम मिलन से जमीनी विवाद चल रहा है। हमारा मकान बन रहा है। लेखपाल राजन मिश्रा द्वारा जमींन को नवीन परती बता कर मुझे अपने चैम्बर में बुलाया गया और कहा गया कि मकान का छत लगवाना है तो 50 हजार रुपये दो। मेरे द्वारा असमर्थता व्यक्त करने पर उन्होंने छत न होने देने की धमकी दी और सटरिंग हटा लेने को कहा गया। उसी दिन रात्रि को लगभग 10 बजे लेखपाल राजन मिश्रा, दरोगा रवि भूषण राय व दो पुलिस कर्मी बिना महिला पुलिस के मेरे घर में घुस आए और मेरे व मेरे माता के साथ अभद्र व्यवहार व बदसलूकी करने लगे। धमकी देते हुए लेखपाल ने कहा कि तुमसे पैसा मांगा गया तुमने नहीं दिया इसलिए तुम्हारे खिलाफ मुकदमा हुआ है। बाकी सबने दिया है इसलिए उनके खिलाफ कुछ नहीं हुआ है। घटना का वीडियो भी बना है। सुमन ने बताया कि निवेदन के बाद भी वे लोग करीब 20 मिनट तक धमकी देते रहे। दरोगा रवि भूषण राय ने धमकाया कि मकान से सटरिंग उतार लो नहीं तो तुम लोगों के साथ बहुत बुरा होगा। पीड़ित अधिवक्ता ने अपने प्रार्थनापत्र में आगे कहा है कि 6 अगस्त 2022 को सुबह न्यायालय जाते समय रास्ते में मेरे विपक्षी संतोष व राम मिलन ने विडियो डिलीट करने की चेतावनी देते हुए मेरे कोट का कालर पकड़ लिया और बदसलूकी करने लगे। मेरे शोर मचाने पर भागे। पीड़िता ने दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए परिवार के जान माल के हिफाजत की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking