कुशीनगर । महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति 4.0 योजना अंतर्गत आज दिनांक 20 जुलाई को राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता तिवारी द्वारा सर्किट हाउस जिला मुख्यालय रवींद्र नगर धूस में महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित अधिकारीगण के साथ बैठक की गई, जिसमें उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण, महिलापरक परियोजनाओं में लाभार्थियों को त्वरित लाभ प्रदान किए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
उन्होंने विधवा पेंशन, मिशन शक्ति स्वावलंबन कार्यक्रम तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं पर विशेष प्रकाश डालते हुए सभी विभाग अध्यक्षों से अपेक्षा की कि महिलाओं से संबंधित किसी भी योजनाओं में त्वरित लाभ प्रदान किया जाए। महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरूकता शिविर तथा महिला जनसुनवाई जिला मुख्यालय सर्किट हाउस रविंद्र नगर धूस पडरौना पर संपन्न हुआ । जनसुनवाई में कुल 130 मामले प्रस्तुत हुए जिसमें 26 मामलों का निस्तारण किया गया।
कुछ मामले जनपद देवरिया से भी थे उन मामलों का भी संज्ञान लिया गया। आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सी0एल0 सोनकर, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अनुरिता, प्रतिनिधि जिला विद्यालय निरीक्षक आर के यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन, प्रभारी महिला थाना अध्यक्ष सुमन सिंह ,महिला कल्याण अधिकारी प्रतिभा सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता ममता तिवारी आदि उपस्थित रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…