News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: टप्पेबाजी और चोरी करने वाले महिला गिरोह का पर्दाफाश! चार शातिर चोर गिरफ्तारर…जानें कैसे बनाती थी निशाना

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 3, 2024  |  5:21 PM

283 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: टप्पेबाजी और चोरी करने वाले महिला गिरोह का पर्दाफाश! चार शातिर चोर गिरफ्तारर…जानें कैसे बनाती थी निशाना WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिले के कोतवाली हाटा पुलिस को एक शानदार कामयाबी शनिवार को हाथ लगी है. कोतवाली पुलिस ने अंतरप्रांतीय शातिर चोर टप्पेबाजी गैंग का खुलासा किया है. पुलिस टीम ने चार ऐसे अंतर प्रांतीय महिलाओं को दबोचा है, जो बिहार प्रदेश से आकर भीड़ भाड़ वाले इलाकों में विचरण करते हुए ई रिक्शा पर सवारी कर भोली भाली महिलाओं को अपना शिकार बनाती थी।

आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...

महिलाओं ने उगली राज:

पुलिस की पूछ ताछ में पकड़ी गई महिलाओं ने बताया की उनका एक महिला गैंग है, जो बिहार की रहने वाली है बिहार से आकर कस्बा तथा भीड़- भाड़ वाले भिन्न-भिन्न स्थानो पर ई-रिक्शो में सवारी के रूप मे बैठकर रिक्शे में बैठी अन्य भोली-भाली महिलाओं/सवारियों का ध्यान भटका कर उनका गहने व सामान चोरी कर लेती है। इन्होंने अपना परिचय यशोदा देवी पत्नी रामपत साकिन-कोरान सराय जिला भोजपुर बिहार, प्रियंका पुत्री मगरु साकिन-कोरान सराय जिला भोजपुर बिहार, करीशा पुत्री राजकुमार साकिन-कोरान सराय जिला भोजपुर बिहार, ऐश्वर्या पुत्री तपेश्वर साकिन- कोरान सराय जिला भोजपुर बिहार के रूप में दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाल हाटा राजप्रकाश सिंह को जरिए मुखबिर यह सूचना हाथ लगी की देवरिया मोड के पास कुछ संदिग्ध महिलाएं इधर उधर भीड़ भाड़ वाले जगहों पर टहल रही है जिनकी चाल चलन संदिग्ध हालात में है, सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह ने अपने अगुवाई में उप निरीक्षक अनुराग शर्मा, उप निरीक्षक गौरव राय, महिला उप निरीक्षक प्रीति शर्मा, महिला आरक्षी सरिता, महिला आरक्षी आकांक्षा को साथ लेकर बताए गए स्थान पर गए जहा बिहार से आकर विभिन्न स्थानो पर घूमघूम कर ई-रिक्शा मे भोली भाली महिलाओ का ध्यान भटकाकर टप्पेबाजी करने वाले महिला गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया।

इनके पास से कीमत लगभग दो लाख रुपये की एक अदद मंगल सूत्र पीली धातु काले पीले मोती के माला मे, छः जोडा बिछुआ सिल्वर धातु का, एक जोडी कान की बाली पीली धातु, एक जोडी कान का टप्स पीली धातु का, एक अदद पायल सिल्वर धातु का एक अदद नाक की कील पीले धातु की अतरिक्त उन्नीस हजार पांच सौ रुपए नगद की बरामदगी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित
राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित

हाटा कुशीनगर । नगर क्षेत्र के ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking