News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: पूरी ताकत के साथ दायित्वों का निर्वहन करें कार्यकर्ता

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 31, 2021  |  5:19 PM

503 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पूरी ताकत के साथ दायित्वों का निर्वहन करें कार्यकर्ता

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश का राजनीतिक भविष्य तय करेगा। इसलिए हमें पूरी प्रतिबद्धता और सक्रियता से अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।यह बातें भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष कुशीनगर के जिला प्रवासी मिथिलेश तिवारी ने कहा।वह शुक्रवार को कुशीनगर के एक होटल में भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर जिला चुनाव संचालन समिति और विधानसभा प्रवासी बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव बिल्कुल पास आ चुका है। अत: हम सभी को पूरी ताकत के साथ पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन करते हुए चुनाव के रण क्षेत्र में उतरना है। कहा कि सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं, अब सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए धरातल पर उतरकर पार्टी के कार्यों को कार्यान्वित करें।

जिला प्रभारी और उत्तर प्रदेश भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश सिंह ने कहा कि जनपद के सभी सातों विधानसभाओं में विधानसभा चुनाव संचालन समिति का गठन हो चुका है, जिसमे अलग-अलग कार्यकर्ता को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। बूथ से लेकर शक्ति केंद्र तक और मंडल से लेकर जिला तक हर एक कार्यकर्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण है।कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही हमारी ताकत है। और कार्यकर्ताओं की बदौलत ही 2022 में कुशीनगर के सभी सातों विधानसभाओं में कमल खिलाएंगे।

इससे पूर्व अतिथियों द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्जवलित कर बैठक की शुरुआत किया गया। बैठक की अध्यक्षता व वृत्त निवेदन जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र और संचालन जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय ने किया। कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रवासी रमेश श्रीवास्तव, विधानसभा प्रवासी सांगठनिक श्रेणी राहुल तिवारी, बबुआ जी दूबे, जन्मेजय सिंह, रविप्रकाश मणि त्रिपाठी, राजेश ओझा,विनय यादव, रायबहादुर राम, राजनैतिक श्रेणी ओमप्रकाश यादव, श्रीराम सिंह, मिथिलेश कुमार, प्रमोद सिन्हा, उमाकांत सिंह, ठाकुर रत्नाकर राणा सहित कुशीनगर जिला चुनाव संचालन समिति के सभी 26 सदस्य उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking