News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बाल तस्करी से आजादी कार्यक्रम के तहत कार्याशाला का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 2, 2022  |  7:26 PM

485 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बाल तस्करी से आजादी कार्यक्रम के तहत कार्याशाला का हुआ आयोजन

कुशीनगर। बाल तस्करी से आजादी कार्यक्रम के तहत कार्याशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित किया गया। जिसमे राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उ0प्र0 के मा० सदस्य के श्री श्याम त्रिपाठी. यू०पी०एस०सी०पी०सी०आर० अध्यक्ष, एवं श्री देवी दयाल वर्मा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सह अध्यक्ष व राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उ०प्र० की सलाहकर पायल शर्मा, सदस्य द्वारा बालक/बालिकाओ पर बाल तस्करी से आजादी व उनके रोकथाम पर पी०पी०टी० प्रजेन्टेशन दिया गया एवं मानव तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष रूप से चर्चा किया गया एवं बच्चों के अधिकारो के संरक्षण हेतु एक चर्चा गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमे गणमान्य सदस्यों ने अपने विचारो को प्रस्तुत किया तथा इस कुप्रथा को समाप्त करने हेतु उचित उपाय करने के निर्देश दिये गये। साथ ही बच्चों के उचित संरक्षण तथा उनके शिक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर जागरूक करने आदि पर चर्चा हेतु निर्देश निर्गत किये गये। कार्यशाला में सभी सम्बन्धित से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने सहित आमजन को भी जागरूक करने पर बल दिया गया। कार्यशाला में प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी आवश्यक पहलुओं व विभिन एक्ट के सम्बन्ध में पायल शर्मा द्वारा जानकारी दी गयी।बैठक मे पूर्व विधायक, जटाशंकर त्रिपाठी ने भी बाल तस्करी, के मुद्दे पर अपने विचार रखते हुए सम्बन्धित विभाग/ अधिकारियों से इस कार्य मे लिप्त तस्करों को चिन्हित कर जेल भेजने की कार्यवाही किये जाने पर बल दिया गया, जिससे कि इस घृणित कार्य पर पूरी तरह से अंकुश लग सके।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

इस अवसर पर विनय कुमार जिला प्रोवेशन अधिकारी , दिलीप कुमार जिला आपूर्ति अधिकारी, रविन्द्र सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक, राजवीर सिंह जिला आबकारी अधिकारी, पीयूष कान्त राय सी०ओ० कसया, मनीष कुमार सिंह श्रम परिवर्तन अधिकारी, श्री विजय कुमार यादव, ए०एल०सी० महिला थाना एस०एच०ओ०, सुमन सिंह इस्पेक्टर एस०जे०पी०यू०, प्रभारी रेखा देवी एसआई, अमीत कुमार राय अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, अनुरूद्ध कुशवाहा सदस्य बाल कल्याण समिति, श्रीमती विभा राय, श्रीमती दिपाली सिन्हा, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य, समस्त थानो के बाल कल्याण अधिकारी, चाइल्ड लाईन सदस्य, महिला कल्याण अधिकारी, दिनेश कुमार जिला प्रोवेशन कार्यालय समस्त आई०सी०पी०एस० स्टाप (सी०पी०एस०) उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking