सुकरौली/कुशीनगर। पोखरे में जलकुंभी निकालते वक्त एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताते चलें कि कन्हैया (लगभग 50 वर्ष) ग्राम सभा अवरवाके टोला बरवा का रहने वाला , मजदूरी करके अपने परिवार की जीविका चलाता था। सुबह पोखरे से जलकुंभी निकालने के लिए नजदीक के गांव में गया था।
जहां उसका पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया।आसपास के लोगो द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। आनन फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है साथ ही उनके भरण पोषण की समस्या भी हो गई।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…