खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के हनुमानगंज निवासी एक युवक की रविवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामसभा हनुमानगंज निवासी कृष्णा पुत्र जयराम शनिवार की रात खाना खाकर सोया था। रात में ही अचानक तवियत खराब हो गयी।स्थिति बिगड़ता देख स्वजन सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया। सूचना पाकर पहुंची हनुमानगंज पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही कारण का पता चल पायेगा। मृतक पूर्व में एक संगीन मामले में जेल जा चुका है।
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…