खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव निवासी एक सैलून चलाने वाले युवक की ट्रेन से लखनऊ जाते समय बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। जीआरपी पुलिस द्वारा मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है।
खड्डा थाना क्षेत्र के नवलछपरा गांव निवासी हाशिम अंसारी पुत्र स्व. इम्तियाज भुजौली बाजार चौराहे पर सैलून चला परिवार का जीवन यापन कर रहा था। विदेश जाने की तैयारी के लिए वह पासपोर्ट बनवा रहा था। लखनऊ में सोमवार को उसका मेडिकल होना था जिसके लिए वह रविवार की सांय घर से बाइक लेकर निकला। सिसवां बाजार के निकट गेरमा गांव में बहन के घर अपनी बाइक रखकर वह सिसवां रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। हाशिम की पत्नी हसनतारा के मुताबिक ट्रेन में बैठने के बाद उसके पति से बात हुई। सुबह इंतजार के बाद जब उसके पति का फोन नहीं आया तो वह फोन की तो जबाब मिला कि पति की मौत हो गयी है। शव लेने के लिए आ जाओ। इतना सूनते ही परिवार में चीख पुकार मच गयी। गांव के संदीप गुप्ता आदि लोगों ने गांव के लड़के जो लखनऊ में पढाई करते हैं उनको सूचना देकर बादशाह नगर रेलवे स्टेशन पर भेजा जहां जीआरपी ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के लोग पोस्टमार्टम बाद शव को घर लाने की तैयारी में जुटे हैं। घर के एक मात्र कमाऊ सदस्य के मौत के बाद पत्नी सहनतारा सहित चार बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल है।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…