News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की ट्रेन से यात्रा के दौरान मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 13, 2022  |  10:13 PM

1,126 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की ट्रेन से यात्रा के दौरान मौत
  • बादशाहनगर (लखनऊ) रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस ने घरवालों को दी मौत होने की सूचना
  • मृतक के जेब में आधार कार्ड, पासपोर्ट व कुछ नकद रूपया हुआ बरामद
  • सिसवां स्टेशन से लखनऊ तक था कन्फर्म टिकट
  • मौत से मचा कोहराम

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव निवासी एक सैलून चलाने वाले युवक की ट्रेन से लखनऊ जाते समय बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। जीआरपी पुलिस द्वारा मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है।

आपके लिए और..- बेडशीट के थान से निकली ‘बंटी-बबली’ शराब, चौकी प्रभारी की...

खड्डा थाना क्षेत्र के नवलछपरा गांव निवासी हाशिम अंसारी पुत्र स्व. इम्तियाज भुजौली बाजार चौराहे पर सैलून चला परिवार का जीवन यापन कर रहा था। विदेश जाने की तैयारी के लिए वह पासपोर्ट बनवा रहा था। लखनऊ में सोमवार को उसका मेडिकल होना था जिसके लिए वह रविवार की सांय घर से बाइक लेकर निकला। सिसवां बाजार के निकट गेरमा गांव में बहन के घर अपनी बाइक रखकर वह सिसवां रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। हाशिम की पत्नी हसनतारा के मुताबिक ट्रेन में बैठने के बाद उसके पति से बात हुई। सुबह इंतजार के बाद जब उसके पति का फोन नहीं आया तो वह फोन की तो जबाब मिला कि पति की मौत हो गयी है। शव लेने के लिए आ जाओ। इतना सूनते ही परिवार में चीख पुकार मच गयी। गांव के संदीप गुप्ता आदि लोगों ने गांव के लड़के जो लखनऊ में पढाई करते हैं उनको सूचना देकर बादशाह नगर रेलवे स्टेशन पर भेजा जहां जीआरपी ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के लोग पोस्टमार्टम बाद शव को घर लाने की तैयारी में जुटे हैं। घर के एक मात्र कमाऊ सदस्य के मौत के बाद पत्नी सहनतारा सहित चार बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण
‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण

हाटा (कुशीनगर)। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking