News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: युवाओं को प्रमाण पत्र एवं खेल किट देकर किया गया सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 14, 2022  |  7:52 PM

707 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: युवाओं को प्रमाण पत्र एवं खेल किट देकर किया गया सम्मानित

कुशीनगर। नेहरु युवा केंद्र कुशीनगर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ) के तत्वाधान में आज दिनांक 14 मई 2022 को श्री श्याम अतिथि भवन पडरौना में चल रहे द्वितीय पाली मे तीन दिवसीय प्रशिक्षण (12 मई से 14 मई 2022 ) “निवेशक शिक्षा, जागरूकता और संरक्षण” में युवाओ का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि डॉ सी.बी. सिंह जी द्वारा युवाओं को प्रमाण पत्र एवं खेल किट देकर युवाओ को सम्मानित किया गया तथा डॉ सी. बी.सिंह द्वारा युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन पर चर्चा कर युवाओ को जीवन का उद्देश्य समझाया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

संदर्भ व्यक्ति के माध्यम से युवाओं को पोस्ट ऑफिस, क्रिप्टो करेंसी, तथा निवेश पर जानकारी साझा कि गई। जिला युवा अधिकारी श्री सचिन कुमार द्वारा युवाओं को नेहरू युवा केंद्र के बारे में बताया गया साथ ही युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। तथा आज दिनांक 14 मई को युवाओ को श्री लेखराज सिंह योगा प्रशिक्षक द्वारा युवाओं को योगासन करा कर योगा पर विस्तार से चर्चा की साथ ही आज से योगा अभ्यास प्रारंभ किया गया जो 21 जून तक कुशीनगर के समस्त विकास खंड मे चलेगा तथा जिला युवा अधिकारी द्वारा युवाओं से अपील कि योगा को नियमित रूप से अपने जीवन में सम्मिलित करें। प्रशिक्षण का संचालन श्री अवधेश कुमार गिरि जी द्वारा किया गया इस प्रशिक्षण में विश्वनाथ पाठक द्वारा युवाओं के व्यक्तित्व विकास पर चर्चा कि। इस प्रशिक्षण में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक- दिलीप कुशवाहा, भुवनेश्वर, बलिराम, पवन कुमार, सीमा गौड़, परितोष दुबे तथा धनंजय चौरसिया आदि नें कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking