News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: वाइक सवार युवक सड़क पार कर रहे व्यक्ति को ठोकर मार दिवाल से लड़े, तीन गम्भीर, हालत नाजुक

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 20, 2022  |  12:03 PM

898 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: वाइक सवार युवक सड़क पार कर रहे व्यक्ति को ठोकर मार दिवाल से लड़े, तीन गम्भीर, हालत नाजुक WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा-नेबुआ मार्ग पर मठियां गांव के हनुमान मंदिर के समीप देर रात हुआ हादसा

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा-नेबुआ मार्ग पर मंगलवार को लगभग 8.30 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को ठोकर मार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर के दिवाल में ठोकर मार गम्भीर रुप से घायल हो गये। दिवाल से बाइक की टक्कर इतनी तेज थी कि दिवाल में क्रेक हो गया। दुर्घटना बाद मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को अस्पताल भिजवाया।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

खड्डा-नेबुआ मार्ग पर रामपुर गोनहा के चनरहा नौकाटोला निवासी अमित राजभर पुत्र रामहरि उम्र 22 वर्ष गांव के एक बारात में बाइक से नेबुआ जा रहा था मोटरसाइकिल उसका एक साथी बलिराम भारती 25 वर्ष निवासी मंझरिया (बिहार) चला रहा था। जैसे ही बाइक सवार मठियां गांव के हनुमान जी की मूर्ति से आगे बढे, सड़क पार कर रहे चौक कस्वे जनपद महराजगंज निवासी कंपाइन मशीन के आपरेटर वर्मा को ठोकर मार दिया जिससे वर्मा सड़क पर गिर घायल हो गये उसके बाद तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार सड़क किनारे एक दिवाल में जोरदार टक्कर मार दोनों युवक गम्भीर रुप से घायल हो गये।

सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस के हेकां. मूरत के आजाद व चालक धर्मेंद्र यादव, कां. बसंत साहनी ने ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी तुर्कहां पहुंचाया जहां वाइक सवार दोनों युवकों को डाक्टर ने जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है। परिजनों ने बताया की अस्पताल में दोनों युवकों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking